प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 26 -- कोतवाली क्षेत्र के कंजा सराय गुलामी गांव निवासी अर्टिगा संचालक सत्य प्रकाश मिश्रा ने पुलिस को तहरीर देकर बारात में मारपीट और गाड़ियों में तोड़फोड़ किए जाने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने मामले में कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित सत्य प्रकाश मिश्रा के अनुसार, गांव से जाने वाली एक बारात के लिए उन्होंने 22 गाड़ियों की व्यवस्था की थी। जिसका कुल किराया 30 हजार रुपये तय हुआ था। आरोप है कि बारात मालिक की ओर से उन्हें केवल 11,900 रुपये ही दिए गए। जब उन्होंने बकाया रकम की मांग की तो उन पर चोरी का झूठा आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत कर दी गई। पीड़ित का आरोप है कि इसी बात को लेकर बारात के दौरान उनके साथ मारपीट की गई। गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई। घटना से भयभीत चालक बारात छोड़कर जाने लगे। किसी तरह समझा-बुझाकर उन्हें वापस लाया ग...