मिर्जापुर, मार्च 19 -- मिर्जापुर, संवाददाता। अदलहाट थाना क्षेत्र के खिरौड़ी गांव में बीते 13 मार्च को बारात में भोजन परोसने को लेकर मारपीट हो गई। पुलिस ने इस मामले में गुरुवार को एक आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। खिरौड़ी निवासी नवीन पटेल उर्फ आशीष पटेल ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि 13 मार्च की रात करीब 11 बजे बारात आई थी।खाना खिलाने की बात को लेकर गांव के ही लवकुश नामक युवक से उनकी कहासुनी हो गई। लवकुश ने गाली-गलौज करते हुए नवीन की बेरहमी से पिटाई कर दी और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। मारपीट में नवीन के चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सेठ ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.