गोरखपुर, मार्च 23 -- चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। चौरीचौरा क्षेत्र के सरदारनगर-फुटहवाइनार मार्ग पर वर्टेक्स ग्लोबल स्कूल के पास बारात में खड़े एक युवक को तेज रफ्तार थार ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसका दाहिना पैर फ्रैक्चर हो गया। एम्स क्षेत्र के विशुनपुर खुर्द निवासी कमलेश यादव 11 मार्च की रात करीब 8:30 बजे सरदारनगर में एक बारात में शामिल होने गए थे। तभी सफेद रंग की महिन्द्रा थार के चालक ने तेज रफ्तार में वाहन चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दी थी। टक्कर लगते ही कमलेश यादव मौके पर गिरकर बेहोश हो गए। लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...