भभुआ, मार्च 16 -- बच्चे का प्राथमिक उपचार कर चिकित्सक ने सदर अस्पताल किया रेफर पटपर के पास बच्चे के करंट प्रवाहित तार के पकड़ने से हुआ हादसा (पेज तीन) अधौरा, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के पटपर गांव के पास करंट की चपेट में आने से बच्चा और पिकअप चालक सोमवार को झुलस गए। झुलसे लोगों में बजरमरवा निवासी 10 वर्षीय राहुल कुमार और पिकअप चालक गम्हरिया निवासी मनीष कुमार शामिल हैं। आनन-फानन में दोनों को अधौरा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। चिकित्सक डॉ. चंदन कुमार ने दोनों को भर्ती कर इलाज शुरू किया। लेकिन, राहुल की गंभीर हालत देख प्राथमिक उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिए। ग्रामीणों ने बताया कि रविवार की रात पटपर गांव में बजरमरवा से बारात आई थी। पिकअप का टायर पंक्चर हो गया था। चालक पटपर के पास पंक्चर बनवा रहा था। इसी दौरान पीछे से राहुल...