कन्नौज, जून 29 -- तालग्राम, संवाददाता। चाइल्ड हेल्पलाइन पर मिली सूचना के बाद जिला बाल संरक्षण इकाई और पुलिस ने समय रहते कार्रवाई कर कम उम्र के युवक का विवाह रुकवा दिया। जांच में युवती की आयु 18 वर्ष पूर्ण पाई गई। जबकि दूल्हे की उम्र 19 वर्ष होने की पुष्टि हुई। पुरुष की न्यूनतम वैधानिक विवाह आयु 21 वर्ष होने के कारण अधिकारियों ने विवाह स्थगित करा दिया।

पुलिस की कार्रवाई तालग्राम थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार रात जनपद एटा से बारात आई थी। इसी दौरान एटा के किसी अज्ञात व्यक्ति ने चाइल्ड हेल्पलाइन पर सूचना दी कि दूल्हा विवाह योग्य आयु का नहीं है। सूचना मिलते ही एटा की चाइल्ड हेल्पलाइन ने कन्नौज की जिला बाल संरक्षण इकाई को अवगत कराया। सूचना पर जिला बाल संरक्षण इकाई के समन्वयक तौफीक अहमद, आशीष राठौर और रूबी अग्निहोत्री पुलिस के साथ मौके पर ...