प्रयागराज, अप्रैल 21 -- थरवई, हिन्दुस्तान संवाद। थरवई में सोमवार रात केवटहिया गांव में एक बारात पर दबंगों ने हमला कर दिया। पुरानी रंजिश में पड़ोसियों ने न सिर्फ दूल्हा और बारातियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, बल्कि शादी रुकवाने की खुली धमकी दी। हालात ऐसे बिगड़े कि दूल्हे और उसके पिता को जान बचाने के लिए कमरे में बंद करना पड़ा, जबकि बाराती अपनी जान बचाकर रात में ही भाग खड़े हुए। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि रात में ही वह थाने पहुंचे, लेकिन मदद नहीं मिली। झगड़े की वजह से पंडिला मंदिर में शादी करानी पड़ी।केवटहिया गांव में सम्बोधी लाल गौतम के घर सोमवार रात सोरांव के भभुई से बेटी की बारात आई थी। यह भी पढ़ें- पुरानी रंजिश को लेकर शादी समारोह में गए युवक की पिटाई आरोप है कि देर रात द्वारपूजा के दौरान ही पड़ोसी परिवार पुरानी रंजिश को लेकर विवाद करने लगे ...