बरेली, मई 1 -- बदायूं, हिन्दुस्तान टीम। बारात निकासी के दौरान हर्ष फायरिंग करते दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है। वीडियो सामने आने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है। प्रतिबंध के बावजूद खुलेआम हर्ष फायरिंग होने से क्षेत्र में चर्चाओं का माहौल बना हुआ है। अब लोगों की नजर पुलिस कार्रवाई पर टिकी है। मामला बिनावर थाना क्षेत्र के गांव घटपुरी का है। यहां एक बारात की निकासी के दौरान दो युवक अलग-अलग बंदूकों से हर्ष फायरिंग करते दिखाई दिए। बताया जा रहा है कि बारात गांव में धूमधाम से निकाली जा रही थी। इसी दौरान कुछ लोगों ने हर्ष फायरिंग शुरू कर दी। मौके पर मौजूद लोगों ने इसका वीडियो बना लिया। वीडियो में दोनों युवक खुलेआम फायरिंग करते नजर आ रहे हैं, जबकि पीछे डीजे पर तेज आवाज में गाने बज रहे हैं। वीडियो स...