अंबेडकर नगर, मई 1 -- दुलहूपुर, अम्बेडकरनगर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश के अम्बेडकरनगर जिले के कोतवाली जलालपुर क्षेत्र में बारात में जा रहे एक युवक को रोककर मारपीट करने, गाली-गलौज करने और बाइक की चाबी छीनने का मामला सामने आया है। पीड़ित युवक की शिकायत पर पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम मुरवाह निवासी किशन यादव ने कोतवाली जलालपुर में दी गई तहरीर में बताया कि 28 अप्रैल की रात वह मोटरसाइकिल से एक बारात में जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में गौरा कमाल क्षेत्र निवासी मुलायम यादव पुत्र लल्लू यादव और अनूप यादव पुत्र त्रिभुवन यादव निवासी दसेरा थाना सम्मनपुर अपने कुछ अज्ञात साथियों के साथ मिले।आरोप यह भी पढ़ें- लोहे की रॉड से हमला किया, मुकदमा है कि मुलायम यादव ने किशन को रोककर गाली-गलौज शुरू कर दी और सभी आरोपियों...