बस्ती, जुलाई 14 -- कुदरहा (बस्ती)। हिन्दुस्तान संवाद लालगंज थाना क्षेत्र में रविवार को बाइक से बारात जा रहे आंबेडकरनगर के एक युवक की मरवटिया के समीप ट्रेलर की चपेट में आने से मौत हो गई। बाइक पर पीछे बैठा युवक बाल-बाल बच गया। घटना से आक्रोशित लोगों ने ट्रेलर व उसके चालक को घेर लिया और हाथापाई शुरू करदी। पुलिस ने किसी तरह समझा-बुझाकर उन्हें शांत कराया। आंबेडकरनगर जिले के हंसवर थाना क्षेत्र स्थित सोनपुर बनियावनी से लालगंज थाना क्षेत्र स्थित रौतापर गांव में रविवार को बारात जा रही थी। बारात में शामिल होने के लिए आंबेडकर जिले के बेवाना थाना क्षेत्र स्थित हसनपुर निवासी मोहम्मद इद्रीश का पुत्र अली अहमद (25) बाइक से निकला था। अली अहमद दूल्हे का भांजा था। बाइक पर उसके साथ मोहम्मद कोहिनूर सवार था। रविवार को दोनों जैसे ही बस्ती के लालगंज थाना क्षेत्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.