उरई, मार्च 10 -- जालौन। बाइक से बारात में जा रहे युवकों को चार पहिया सवार युवकों ने रोककर लाठी, डंडे और हॉकी से पिटाई कर दी। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दे डाली। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। औरैया के अजीतमल थाना क्षेत्र के जलूपुर निवासी अभिषेक ने पुलिस को बताया उन्हें एक बारात में शामिल होने उरई जाना था। सोमवार रात वह साथी अंशू व प्रदीप कुमार कठेरिया के साथ बाइक से उरई जा रहे थे। रात साढ़े 10 बजे जब वह अकोढ़ी दुबे गांव के पास पहुंचे तभी पीछे से आ रहे चार पहिया सवार औरैया के दयालनगर निवासी रमन, प्रदुम्न एवं दो अज्ञात लोगों ने कार उनकी बाइक के आगे लगाकर जबरन उन्हें रास्ते में रोक लिया और रंगबाजी दिखाते हुए उनके साथ गाली, गलौज करने लगे। जब उसने गाली देने से मना किया तो सभी ने मिलकर...