शाहजहांपुर, अप्रैल 29 -- बंडा। क्षेत्र में सोमवार रात दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। तीनों युवक बाइक से बारात में शामिल होने जा रहे थे, तभी बंडा-पूरनपुर मार्ग पर हसनापुर के पास पीछे से आ रही कार ने टक्कर मार दी। हादसे में 26 वर्षीय रजनीश कुमार, सत्यपाल और सजपाल घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। इलाज के दौरान रजनीश की मौत हो गई, जबकि सत्यपाल का बरेली के निजी अस्पताल और सजपाल का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। घटना के बाद चालक कार छोड़कर फरार हो गया। यह भी पढ़ें- ट्रक से कुचलकर बाइक सवार युवक की गई पुलिस ने वाहन कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...