मधुबनी, मई 6 -- बेनीपट्टी। बेनीपट्टी - पुपरी एस एच 52 मुख्य पथ के उरेन के निकट दो बाइक की आमने - सामने की टक्कर में चार लोग घायल हो गया। घटना बुधवार की देर शाम की है। घायलों की पहचान जाले थाना के तारियानी गांव के मुकेश कुमार सिंह एवं सोनू कुमार तथा बिस्फी थाना के लोहरा सिबौल के राजू कुमार एवं पंकज कुमार के रूप में की गई है। घायलों ने बताया कि मुकेश एवं सोनू एक बाइक से बेनीपट्टी बारात आ रहा था वही दूसरे बाइक पर रहे राजू व पंकज बेनीपट्टी से अपने घर जा रहा था। टक्कर के बाद स्थानीय लोगों ने चारों घायलों को अनुमंडल अस्पताल भेजा जहां मुकेश एवं सोनू की हालत नाजुक देखते हुए सदर रेफर कर दिया गया। यह भी पढ़ें- बारात जा रहे दो बाइक की टक्कर में चार घायल, दो रेफर घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों बाइक जब्त कर आगे की कार्यवाई में जुटी है। यह भी पढ़े...