गिरडीह, मार्च 14 -- गावां, प्रतिनिधि। गावां टीवीएस शो रूम के आगे शुक्रवार शाम एक बाराती वाहन अनियंत्रित होकर खेत में जा गिरा। घटना में एक महिला को मामूली चोट आई है। वाहन पर कुल 4 से 5 लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि वाहन सीरी से बाराती लेकर भीता जा रहा था। इसी दौरान एक हाइवा साइड देने के दौरान वह खेत में घुस गया जिससे वाहन पलट गया। घटना के बाद ग्रामीणों के सहयोग से सभी को सुरक्षित बाहर निकाला गया। घटना में वाहन का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...