बदायूं, मई 9 -- बदायूं। उसावां क्षेत्र के गुरा बाईपास परीक्षित धंटोरिया बाबा मंदिर के पास बारात चढ़ाकर लौट रहे बागी चालक और हेल्पर के साथ मारपीट कर बाइक सवार बदमाशों ने मोबाइल लूट लिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। लूट की सूचना पर पहुंचे सीओ दातागंज भी पीड़ितों से जानकारी जुटा रहे हैं।हजरतपुर थाना क्षेत्र ग्राम आसफपुर निवासी बृजपाल ने पुलिस को शिकायत पत्र देकर बताया बिजेंदर और रंजीत कलान क्षेत्र के एक गांव से बग्गी से बारात चढ़ाने गये थे। वहां से शुक्रवार रात में लौट रहे थे। उसावां कस्बे आसपास गुरा बाईपास पर बाइक सवार तीन लोगों ने उनको घेरने का प्रयास किया। वहां से बचते हुये वे गुरा बाईपास की तरफ निकल गए। जब वह सुनसान इलाके में पहुंचे तो उनके साथ बग्गी के कुर्रे को छीनकर बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाशों पीटने के बाद मोबाइल को लूट लिया। चि...