फिरोजाबाद, मई 8 -- शादी समारोह में अचानक उस समय भगदड़ मच गई जब बारात देखते समय गांव के ही एक बालक की विद्युत करंट से मौत हो गई। घटना थाना रजावली क्षेत्र के अंतर्गत गांव ढकई (राजमल) की है। बालक जिस समय बारात देख रहा था उसी समय उसका पर जनरेटर के खुले तारों से छू गया। ट्रामा सेंटर पहुंचाने से पूर्व ही उसकी मौत हो गई। बैंड वाले मौके से भाग गए। गांव ढकई राजमल में जगदीश के घर पुत्री की शादी को लेकर खुशी का माहौल था। शाम को सभी रस्म पूरी होने के बाद बाराती बारात चढ़ने के दौरान नाच गाने में व्यस्त थे। अन्य लोगों की तरह गांव का ही लगभग 14 वर्षीय‌ राजकुमार पुत्र संजय बारात को देख रहा था। इसी दौरान अचानक उसका पैर जनरेटर के खुले तारों पर पड़ गया। ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचे लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। डॉक्टर ने निरीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

हि...