नोएडा, मार्च 13 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। झुंडपुरा में गुरुवार रात बारात चढ़त में लूटे रुपये को लेकर हुए विवाद में नाबालिग की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा दो नाबालिगों को भी अभिरक्षा में लिया। मुख्य आरोपी के पास से वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद किया गया। पुलिस के मुताबिक सेक्टर-11 में लक्की बाथम परिवार संग रहते हैं। वह मेहनत मजदूरी करते हैं। उनका 17 वर्षीय बड़ा बेटा श्याम और छोटा बेटा गुरुवार रात को झुंडपुरा में बारात में गए थे। दोनों भाइयों के साथ सेक्टर-11 के रहने वाले दो नाबालिग के अलावा आसिफ उर्फ अत्थी, तौसीफ, सुदामा, सरफराज भी बारात में शामिल हुए थे। वहां पर सभी ने चढ़त में रुपये लूटे। दोनों भाइयों का एक नाबालिग से लूटे गए रुपये के बंटवारे को लेकर विवाद हो गया। न...