बदायूं, अप्रैल 25 -- कोतवाली क्षेत्र के गढ़ौली गांव में बारात चढ़ने के दौरान हुए विवाद में तीन बाराती घायल हो गए। आरोप है कि गांव के कुछ लोगों ने बारातियों के साथ मारपीट कर दी। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बितरोई निवासी मुनीष कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया बीती रात उनके गांव से बारात गढ़ौली गांव आई थी। बारात चढ़ने के दौरान गांव के कुछ लोगों ने गालीगलौज करते हुए अचानक बारातियों के साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में समर कश्यप, बिजेंद्र कश्यप और दीपक कुमार घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया।शुक्रवार की सुबह को सूचना मिलने पर पुलिस ने घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। दोषियों के खि...