काशीपुर, अप्रैल 11 -- काशीपुर। एक व्यक्ति ने दो भाइयों पर बारात चढ़त के दौरान मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मोहल्ला टांडा उज्जैन निवासी दौलतराम पुत्र नन्नू सिंह ने आईटीआई कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 27 मार्च को वह खड़कपुर देवीपुरा में आयोजित एक विवाह समारोह में गया था। रात करीब 11.35 बजे बरात चढ़त के दौरान उसके द्वारा बरातियों व बग्गी को सड़क पर जाम न लगे, इसलिए साइड कर रहा था। तभी कलश मंडप के पास निवासी रोहन व अमन ने पीछे से हमला कर दिया और अभद्रता करने लगे। बताया कि आरोपियों ने उसपर ईंट से हमला कर दिया। जिससे वह घायल होकर जमीन पर गिर गया। बाद में आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.