अमरोहा, मई 5 -- डीजे पर डांस को लेकर बारातियों के बीच मारपीट हो गई। दूल्हे के फुफेरे भाई समेत तीन लोग घायल हो गए। मौके पर अफरातफरी मच गई। कोतवाली में तहरीर दी गई है। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया है। जानकारी के मुताबिक रहरा थाना क्षेत्र के गांव गंगानगर निवासी रामबहादुर की बारात रविवार शाम कोतवाली क्षेत्र के गांव शाहपुर आई थी। देर शाम डीजे से बारात चढ़त हो रही थी। कई युवा डीजे पर डांस कर रहे थे। इस दौरान बारातियों के बीच डीजे पर डांस करने को लेकर मारपीट हो गई। मौके पर लात-घूंसे चलने लगे। बारातियों में भगदड़ मच गई। गांव के लोगों ने समझा बुझाकर किसी तरह मामला शांत कराया। मारपीट से मौके पर अफरातफरी मच गई। बारात चढ़त रोक दी गई। मारपीट से शादी की रस्म काफी देर तक बाधित रहीं। घटना में क्षेत्र के गांव गुलामपुर निवासी योगेश, डांकेवाली डगरौली निव...