अमरोहा, फरवरी 27 -- गजरौला, संवाददाता। गांव में अलग-अलग दो जगह आई बारात चढ़त के दौरान गाने पर डांस करने को लेकर बारातियों में मारपीट हो गई। बताया जा रहा है कि काफी देर तक हंगामा हुआ। इस दौरान बारातियों ने कई कारों के शीशे तक तोड़ दिए। पुलिस को घटना की तहरीर नहीं दी गई है। क्षेत्र के गांव सलेमपुर गोंसाई गांव में दो अलग-अलग बारात आईं थीं। दोनों ही कार्यक्रमों में बारात चढ़त की रस्म चल रही थी। बारात चढ़ते वक्त दोनों बारात आसपास पहुंची तो डीजे पर गाना बजाने को लेकर दोनों बारात में शामिल लोगों के बीच मारपीट होने लगी, जिससे हंगामा खड़ा हो गया। मारपीट होने पर भगदड़ मच गई। बारात देख रहे ग्रामीण भी घरों में कैद हो गए। काफी देर तक हंगामा होता रहा। वहीं खड़ी कई कारों के शीशे तक तोड़ दिए। बताया जा रहा है कि बीच बचाव करने वाले सलेमपुर के तीन लोग घायल ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.