मैनपुरी, मार्च 16 -- तहसील भोगांव क्षेत्र के ग्राम सभा रकरी के ग्रामीणों ने डीएम को शिकायती पत्र दिया। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान द्वारा बरातघर के स्थान पर दुकानें बनाए जाने का विरोध किया। ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम सभा रकरी के ग्राम प्रधान ने ग्रामसभा की जमीन पर बरात घर बनवाने के नाम पर ग्रामीणों से हस्ताक्षर कराएं हैं। अब ग्रामसभा की जगह पर बरात घर न बनवाकर राशन की दुकानें बनवा रहा है, जिससे ग्रामीणों को असुविधा होगी। ग्रामीणों ने मांग की कि बरात घर बनवाया जाए। जिससे लड़कियों की शादी होने पर बारात आराम से रुक सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...