बुलंदशहर, मार्च 15 -- क्षेत्र के ग्राम निजामपुर में बारात घर के निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक लक्ष्मीराज सिंह उपस्थित रहे। भूमि पूजन के साथ ही निर्माण कार्य की शुरुआत कर दी गई।विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने कहा कि बारात घर के निर्माण से गांव के लोगों को सामाजिक एवं पारिवारिक कार्यक्रमों के आयोजन में बड़ी सुविधा मिलेगी। इससे ग्रामीणों को शादी-विवाह सहित अन्य कार्यक्रमों के लिए बाहर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी और गांव में ही बेहतर व्यवस्था उपलब्ध हो सकेगी।इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि सुरेश चंद शर्मा, मंडल अध्यक्ष टीनी भाटी, सचिन शर्मा, मंडल महामंत्री नवीन गुप्ता, पूर्व प्रधान मेघ सिंह, प्रधान नीरज सिंह, खंड विकास अधिकारी विवेक कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...