सुल्तानपुर, मार्च 27 -- दोस्तपुर, संवाददाता। नगर पंचायत क्षेत्र में करोड़ों रुपये की लागत से दिसंबर 2024 में निर्मित बारात घर का लोकार्पण भले ही धूमधाम से किया गया हो, लेकिन वहां तक पहुंचने के लिए सुगम मार्ग के अभाव में लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। अब इस समस्या का समाधान जल्द होने की उम्मीद है। पूर्वांचल विकास निधि से 32 लाख रुपये की लागत से करीब 450 मीटर लंबा इंटरलॉकिंग मार्ग बनाया जाएगा। यह मार्ग कादीपुर रोड से बारात घर तक पहुंचेगा, जिससे आवागमन सुगम हो सकेगा। वहीं, बारात घर की बुकिंग राशि को लेकर भी लोगों में असंतोष देखा जा रहा है। वर्तमान में इसकी बुकिंग फीस करीब 30 हजार रुपये निर्धारित है, जो मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए अधिक मानी जा रही है। इस पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रमेश सोनकर ने बताया कि ने कहा कि जल्द ...