रायबरेली, मई 9 -- परसदेपुर,संवाददाता। डीह थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक की बीते शुक्रवार देर रात अगवानी के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद बारातियों में हड़कंप मच गया। युवक की मौत की जांच पड़ताल में पुलिस जुट गई। डीह थाने के शेरनाथपुर मजरे गोपालपुर गांव के रहने वाले 22 वर्षीय बृजेन्द्र कुमार पुत्र जीयाराम बीते शुक्रवार को गांव से गई बारात में गया था। बारात परशदेपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के पूरे कलंदर मजरे निनावा गांव गई थी। बारात के पहुंचने के बाद रात के समय शुरू हुई अगवानी के दौरान युवक अचानक अचेत होकर गिर पड़ा। यह भी पढ़ें- बारात में नाचते समय गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत आनन-फानन बारातियों ने उसे सलोन के एक प्राईवेट अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टर ने जांच के बाद...