लखीमपुरखीरी, जून 24 -- मैगलगंज (खीरी), संवाददाता। कस्बे के एक गेस्ट हाउस में आयोजित विवाह समारोह में बारात के स्वागत के दौरान वर और कन्या पक्ष के बीच किसी बात की शुरू हुई कहासुनी मारपीट तक पहुंच गई। विवाद इतना बढ़ा कि दुल्हन ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया और बारात बिना विवाह के वापस लौट गई। मामले में कन्या पक्ष ने पुलिस पर दबाव बनाकर समझौता कराने का भी आरोप लगाया है। सीतापुर जिले के एक गांव से बारात मैगलगंज स्थित एक गेस्ट हाउस में आई थी। कन्या पक्ष का आरोप है कि स्वागत के दौरान वर पक्ष के कुछ लोगों ने व्यवस्थाओं को लेकर विवाद खड़ा कर दिया और छोटी-छोटी बातों को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। यह भी पढ़ें- नशे में झूमा दूल्हा तो दुल्हन ने किया शादी से इनकार कन्या पक्ष के लोग लगातार समझाने और माहौल शांत करने का प्रयास करते रहे, लेकिन स्थिति बिग...