बारात के लिए निकले युवक का शव फंदे से लटका मिला
सुल्तानपुर, जून 19 -- भदैया,सुलतानपुर, संवाददाता। सुलतानपुर में कोतवाली देहात क्षेत्र के बरुई गांव में एक युवक का शव बाग में पेड़ से बेल्ट के सहारे लटका मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान सुरेंद्र निषाद (24) पुत्र कन्हैया लाल निवासी बरुई गांव के रूप में हुई है। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। बताया जाता है कि सुरेंद्र निषाद पड़ोस में गई एक बारात में शामिल होने गुरुवार की शाम गया था। देर रात तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। शुक्रवार सुबह गांव के पास स्थित बाग में उसका शव पेड़ से बेल्ट के सहारे लटका मिला। शव देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही कोतवाली देहात पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। पुलिस के अनुसार युवक के श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.