देवरिया, अप्रैल 20 -- बनकटा, हिन्दुस्तान संवाद। चार दिन पूर्व शादी समारोह में भोजन करने के बाद एक युवक की तबीयत बिगड़ गई थी। रविवार को उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उक्त समारोह में भोजन करने वाले कई अन्य लोगों की भी तबीयत खराब हो गई थी, जिसमें से कुछ का अभी भी इलाज चल रहा है। 15 अप्रैल को बिहार के गुठनी थाना क्षेत्र के बजीदही निवासी वकील अंसारी के यहां से बारात गोरेया टोला आई थी। बारात में दूल्हा इकबाल अंसारी समेत करीब 200 बाराती शामिल हुए थे। शादी समारोह में स्थानीय ग्रामीण भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- बारातियों की हरकत से शादी का पंडाल बना जंग का मैदान, भड़क गई दुल्हन; हाथ मलता लौटा दूल्हा बारात के दौरान नाश्ता और भोजन करने के बाद सभी लोग अपने-अपने घर लौट गए। लेकिन अगले दिन से बारातियों और गांव के लोगों ...