शाहजहांपुर, अप्रैल 27 -- ददरौल। मोहल्ला तारीन गाड़ीपुरा में शनिवार को शादी समारोह में दूल्हे के मौसेरे भाई का वधू पक्ष के रिश्तेदारों से विवाद हो गया। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। हालांकि बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। शनिवार को मोहल्ला तारीन गाड़ीपुरा में शादी समारोह चल रहा था। इसी बीच दूल्हे के मौसेरे भाई का वधू पक्ष के रिश्तेदारों से विवाद हो गया। दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौज के बाद जमकर मारपीट हुई। युवक का आरोप है कि वधु पक्ष के लोगों ने उसके गले से सोने की चैन छीन ली। यह भी पढ़ें- दूल्हा-दुल्हन के साथ फोटो शूट, रस्में भी हुईं फिर सात फेरों से पहले क्यों रिश्ता टूटा? सूचना पर एसएसआई कैलाश चंद्र पुलिस बल के साथ मौके पर आ गए। पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। थाने में भ...