फिरोजाबाद, मई 1 -- युवक जिस बस में सवार होकर बारात में जा रहा था उसी से गिरने के बाद कुचलकर मौत हो गई। जैसे ही अन्य बाराती युवक को देखने के लिए बस से नीचे उतरे मौका पाकर बस चालक बस लेकर मौके से भाग गया।मौत से परिवार में हा-हाकार मच गया। दो मासूमों के सिर से पिता का साया उठ गया। शुक्रवार को हादसा रजावली चौराहे का है। थाना लाइनपार अंतर्गत संतनगर निवासी 25 वर्षीय हरीराम पुत्र वीरपाल सिंह अपने ही मोहल्ले के छोटेलाल के लड़के की बारात में जलेसर जा रहा था। रजावली चौराहे से निकट बस कुछ देर के लिए रुकी। यह भी पढ़ें- भाई की बारात से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत बारातियों का कहना है कि जिस समय युवक बस में चढ़ रहा था इस दौरान झटका लगने से नीचे गिरा और उसके सिर में गंभीर चोटें आ गईं। सिर में गंभीर चोट लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

हिंदी ...