प्रयागराज, मई 30 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। अगर आप शादी-ब्याह, बारात या पारिवारिक पिकनिक के लिए आरामदायक और बजट फ्रेंडली वाहन की तलाश में हैं, तो अब रोडवेज की इलेक्ट्रिक बसें आपके लिए नया विकल्प बन गई हैं। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (यूपीएसआरटीसी) ने पर्यावरण संरक्षण और यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक वातानुकूलित इलेक्ट्रिक बसों की बुकिंग सेवा शुरू की है।

बसों का किराया और यात्रा समय इन बसों को 12 घंटे के लिए किराये पर लिया जा सकेगा, जिसका शुल्क 17,784 रुपये निर्धारित किया गया है। एक बुकिंग में बस अधिकतम 180 किलोमीटर तक यात्रा कर सकेगी। यदि यात्रा 12 घंटे से अधिक चलती है, तो अगले 12 घंटे का अतिरिक्त शुल्क भी देना होगा। खास बात यह है कि बसों में आरामदायक सीटें और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं, जिससे बारात और पि...