श्रावस्ती, जून 12 -- हरिहरपुररानी, संवाददाता। नौ दिन बाद जिस युवती की बारात आनी थी। उसकी अर्थी उठ गई। युवती की संदिग्ध परिस्थितों में घर में लाश मिली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। मल्हीपुर थाना क्षेत्र के मटखनवा गांव निवासी जिलेदार विश्वकर्मा की 19 वर्षीय पुत्री मंजोत कुमारी का विवाह आगामी 21 जून 2026 को था। बारात शादी जनपद के रंजीतपुरवा गांव निवासी रामसुख विश्वकर्मा के पुत्र राजू विश्वकर्मा के साथ होनी थी। परिजनों के मुताबिक 14 मई को तिलक कार्यक्रम संपन्न हो चुका था और शादी की तैयारियां चल रही थीं। विवाह का निमंत्रण रिश्तेदारों और परिचितों को बाटा जा चुका हैं। घर में विवाह को लेकर उत्साह का माहौल था। लेकिन गुरुवार की रात युवती अपने कमरे में संदिग्ध अवस्था में मृत मिली। परिजनों के अनुसार रात में जब य...