समस्तीपुर, जून 29 -- कल्याणपुर। थाना क्षेत्र अंतर्गत मिर्जापुर गांव में रविवार की देर शाम नामापुर खेडी गांव से उपेंद्र साहनी के पुत्र सिंटू कुमार की बारात आयी। बैंड बाजे के साथ दरवाजा लगने का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान डीजे पर डांस के दौरान गांव के कुछ युवकों ने बाराती पक्ष के साथ-साथ दूल्हे के साथ भी हाथापाही की। इससे नाराज होकर दूल्हे पक्ष के लोग दूल्हा को लेकर बाराती के साथ वापस अपने घर लौट गये। बारात वापस लौटने की खबर मिलते ही दुल्हन के घर वाले उदास हो गये। सोमवार को नामापुर खेडी गांव के लोग दूल्हा व स्थानीय जनप्रतिनिधि के साथ थाना पर पहुंचे और पुलिस से मामले की शिकायत की। यह भी पढ़ें- बाराती व दूल्हे के साथ मारपीट, नहीं हुई शादी, बैरंग लौटी बारात वहीं पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा बूझाकर सामाजिक वार्ता करने को कहा। अपर थानाध्यक्ष...