भागलपुर, जून 12 -- सबौर, संवाददाता। बाईपास थाना क्षेत्र के दोगच्छी गांव में बाराती में डांस करने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। घटना में कई लोग घायल हो गए। घायल लोगों ने बाईपास थाने में मामले की शिकायत की है। थानाध्यक्ष सुमन कुमार राय ने कहा कि घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। दोनों पक्षों की ओर से प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...