आगरा, अप्रैल 20 -- ढोलना थाना क्षेत्र के भगवंतपुर गांव में बाराती द्वारा छोड़ी गई सुलगती सिगरेट ने एक बुर्जी में आग लगा दी। बुर्जी से उठीं आग की लपटों ने पास में ही खड़ी बारातियों की कार को चपेट में ले लिया और कुछ ही देर में पूरी कार जल गई। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई, तब तक ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया। पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी ली है। पुलिस के मुताबिक शनिवार की रात करीब साढ़े 12 बजे भगवंतपुर गांव में कार में आग लगने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। यह भी पढ़ें- बलिया बाजार में भीषण अग्निकांड में पांच दुकानें जलीं इंस्पेक्टर जगदीशचंद्र ने घटना स्थल का मौका मुआयना किया और पूरे मामले की जानकारी ली। इस दौरान लोगों ने बताया कि भगवंतपुर गांव में जनपद मुरादाबाद से बारात आई थी। बाराती यहां सिगरेट पी रह...