नोएडा, मई 1 -- ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। ग्रेनो वेस्ट के जलपुरा गांव में घर के सामने गाड़ी खड़ी करने को लेकर हुए विवाद में बारातियों के साथ मारपीट करने वाले आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। पुलिस ने इस मामले में हिरासत में लिए गए चार आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। पुलिस का दावा है कि फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। जलपुरा गांव में बुधवार को कोंडली से बारात आई थी। इस बारात में सूरजपुर के रहने वाले योगेंद्र अपने परिवार के साथ शामिल हुए थे। वह अपनी गाड़ी सड़क किनारे खड़ी करके चले गए। यह भी पढ़ें- घर के सामने गाड़ी खड़ी करने पर बारातियों से मारपीट और पथराव घर के सामने गाड़ी खड़ी करने को लेकर जलपुरा गांव के विशेष समुदाय के लोगों ने बारातियों को जमकर पीटा था। गाड़ियों में तोड़फोड़ की थी। पुलिस ने इस माम...