झांसी, अप्रैल 21 -- झांसी, संवाददाता। झांसी के बबीना थाना क्षेत्र में बदमाशों ने खुलकर दबंगई की। आधी रात को बारातियों से भरी बस रोक कर मारपीट की गई। जिसमें एक अधेड़ बांध में गिर गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पुलिस में जांच शुरू कर दिए iबबीना थाना क्षेत्र स्थित सुकवां-ढुकवां बांध का है. जहाँ देर रात कुछ अज्ञात बदमाशों ने बारातियों से भरी बस को रोक लिया. आरोप है कि बदमाश अकारण आये .जब बारातियों ने विरोध किया तो बदमाशों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान कोमल सिंह नाम के एक बराती को बदमाशों ने बांध के नीचे धक्का दे दिया. ऊँचाई से गिरने के कारण उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई l घटना के बाद सभी बदमाश मौके से फरार हो गए. सूचना मिलते ही बबीना थाना पुलिस मौके पर पहुँची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया...