हरदोई, नवम्बर 25 -- हरदोई, संवाददाता। कटरा बिल्हौर हाईवे पर बारातियों से भरी बस अनियंत्रित होकर खाई में चली गई। हादसे में 15 लोग घायल हो गए हैं। एक की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल भेज दिया गया है। मंगलवार सुबह करीब नौ बजे सांडी थाना क्षेत्र के नयागांव ईट भट्ठे के पास बारातियों से भरी एक मिनी बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई। चालक ने ब्रेक मारकर बस को रोका। इस दौरान तेज झटके से बस में सवार बारातियों में चीख पुकार मच गई। हादसे में दो महिला, एक बच्चे समेत करीब 15 लोग घायल हो गए हैं। बताया जाता है अरवल थाना क्षेत्र के दहेलिया गांव निवासी धर्मपाल के बेटे सुबनीत की बारात सोमवार को उन्नाव जिले के बांगरमऊ थाना क्षेत्र के सुखापुरवा गांव में गई थी। मंगलवार की सुबह मिनी बस में सवार करीब 35 बारातियों से भरी बस घर वापस लौट रही थी। तभी सांडी था...