भभुआ, मई 2 -- घायल दो लोग हायर सेंटर रेफर, पांच का सदर अस्पताल में कराया इलाज बारात सावठ गांव से भभुआ के सोनहन बाईपास रोड के लॉन में आ रही थी (पेज तीन) भभुआ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि।

दुर्घटना का विवरण थाना क्षेत्र के रतवार स्कूल के पास बारातियों से भरा एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे उसपर सवार सात बाराती घायल हो गए। घायलों में दो की हालत गंभीर बनी हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक घायलों में दुर्गावती थाना क्षेत्र के सावठ गांव निवासी विनोद चौधरी के पुत्र विपिन कुमार, तारकेश्वर सिंह के पुत्र कृष्ण कुमार, शमशेर अली के पुत्र सेराज अली, चैनपुर थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव निवासी कामता सिंह के पुत्र ऋषभ कुमार, मनोज कुमार के पुत्र सूरज कुमार तथा भगवानपुर थाना क्षेत्र के औसान गांव निवासी त्रिलोक सिंह के पुत्र अभिषेक कुमार व उसी गांव के अभिजीत...