आगरा, अप्रैल 23 -- आगरा के थाना डौकी क्षेत्र के गांव तेजपाल की ठार में शराबी बरातियों ने हंगामा किया। घरातियों से मारपीट की। तीन लोग घायल हो गए। इस सारे घटनाक्रम से दुल्हन नाराज हो गई। उसने शादी करने से इनकार कर दिया। दूल्हा और बरात बैरंग लौटे। थाना डौकी क्षेत्र के तेजपाल की ठार में फिरोजाबाद के सोफीपुर से बरात आई थी। बारात की वधू पक्ष ने खूब खातिरदारी की। रात लगभग 12 बजे बराती दावत में खाना खा रहे थे। इसी बीच शराब के नशे में धुत कुछ बरातियों ने विवाद शुरू कर दिया। कुछ बराती डीजे पर भी पहुंच गए। झगड़ा शुरू कर दिया। शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई।झगड़े से नाराज होकर दुल्हन ने तोड़ी शादी, बैरंग लौटा दूल्हा इस झगड़े की जानकारी दुल्हन को हुई तो वह नाराज हो गई। उसने शादी से इनकार कर दिया। दुल्हन के इस फैसले से शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई।...