बारातियों ने चाकू से हमला कर युवक को किया घायल, रिपोर्ट
हरदोई, मई 6 -- टड़ियावां। गांव हबीबपुर के अजयपाल ने बताया कि चार मई को उसके गांव रघुवर की बेटी की बारात कछौना थाने के गांव अंटवा से आई थी। आरोप है कि कुछ बारातियों ने उसके गांव के रामसजीवन के ऊपर जान से मारने की नियत से चाकू से हमला कर दिया। तहरीर में कछौना थाने के अंटवा गांव के शुभम, मिन्ना, रवी, सूरज और करन पर हमले का आरोप लगाया। पीड़ित अजयपाल के मुताबिक चाकू के हमले में जख्मी में हुए रामसजीवन को सीएचसी ले जाया। जहां उसका उपचार चल रहा है। तहरीर में बताया गया कि आरोपित हमला करने के बाद गाड़ी से फरार हो गया। यह भी पढ़ें- डीजे पर डांस को लेकर चाकूबाजी में दो युवक घायल पुलिस ने हमले के पांचों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.