प्रयागराज, अप्रैल 27 -- हनुमानगंज। सराय‌इनायत थानाक्षेत्र में जीटी रोड अंदावा में नशे धुत कुछ बारातियों ने एक कार का शीशा तोड़ दिया और चालक को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। छतनाग झूंसी निवासी शिक्षक उत्कर्ष कुमार तिवारी परिवार के साथ शनिवार रात 10 बजे हनुमानगंज की ओर जा रहे थे। अंदावा चौराहे के पास कुछ बारातियों ने उनकी कार रोक दी। कारण पूछने पर गालीगलौज करने लगे। विरोध जताने पर आधा दर्जन लोगों ने कार का शीशा तोड़ दिया और कार चालक मोहम्मद अयान की पिटाई कर दी। उत्कर्ष की तहरीर पुलिस ने आधा दर्जन अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। यह भी पढ़ें- घरातियों ने किशोर का सिर फोड़ा, रिपोर्ट दर्ज नहीं यह भी पढ़ें- बारात से लौट रहे युवकों पर हमला, तोड़ी गाड़ियां यह भी पढ़ें- नशे मे...