भदोही, फरवरी 8 -- भदोही, संवाददाता। औराई थाना क्षेत्र के कोठरा गांव में आई बारात में मनबढ़ों ने जमकर ताड़ंव किया। इसके कारण वहां पर अफरा-तफरी का आलम रहा। पुलिस ने दुल्हन के पिता की तहरीर पर तीन नामजद एवं 30 अज्ञात लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा कायम किया है। उक्त गांव निवासी रमेश दुबे ने तहरीर में कहा कि पांच फरवरी को बेटी की शादी थी। बारात घर पर आने के बाद स्वागत किया गया। इस बीच, पहुंचे कुनाल दुबे एवं करन तिवारी निवासी मेघीपुर, अभय सिंह तिउरी 25 से 30 अज्ञात लोगों के साथ आ गए। आरोपितों ने गाली-गलौच करते हुए शादी में आए बुजुर्गों समेत सभी को लाठी-डंडोंसे पीटा। इतना ही नहीं, वाहनों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। मारपीट के कारण श्री नारायण तिवारी, नंदलाल बिंद, विद्या सागर तिवारी, ब्रह्मचारी शुक्ला समेत कईयों को चोटें आईं। चोट के ...