झांसी, मार्च 12 -- कटेरा थाना क्षेत्र में सनसनीखेज मामला सामने आया है। बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात गांव पड़रा में शादी समारोह में किसी बात पर विवाद हो गया। जिसमें घराती और बाराती भिड़ गए। कुछ लोगों ने बारातियों को बेहरमीं से पीट दिया। मारपीट छह लोग घायल हो गए। दूल्हे के पिता ने बेटे पर तमंचा तानकर विदाई कराने पर गोली मारने का आरोप लगाया है। किसी इसका वीडियो वॉयरल कर दिया। हालांकि अपका अपना 'हिन्दुस्तान' ऐसे किसी वीडियो पुष्टि नहीं करता है। पुलिस ने इसी के आधार पर जांच शुरू कर मामला शांत कराया। गुरुवार सुबह किसी तरह दुल्हन की विदाई हुई। गांव पड़रा में मध्य प्रदेश के छतरपुर के गांव खरका निवासी गजाधर श्रीवास अपने बेटे की बारात लेकर बुधवार की रात दिनेश श्रीवास के घर आए थे। देर रात डीजे बज रहा था। टीके की तैयारियां हो रही थीं। इसी बीच कुछ लोग ...