प्रयागराज, अप्रैल 22 -- थरवई, हिन्दुस्तान संवाद। थरवई थानाक्षेत्र के केवटहिया गांव में बरातियों के साथ मारपीट के मामले में दूसरे पक्ष ने पुलिस आयुक्त को शिकायती पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस आयुक्त को दिए शिकायती पत्र में रामरती ने आरोप लगाया कि मेरे पड़ोसी सम्बोधी लाल की बेटी की बारात सोरांव थाने के सेवइत बाजार के भभुई से सोमवार रात आई थी। द्वारपूजा के दौरान रामरती अपने परिवार की महिलाओं-लड़कियों के साथ छत पर चढ़ कर बारात देख रही थीं। आरोप है कि बारात में शामिल लड़के भद्दे कमेंट के साथ अश्लील इशारा कर रहे थे। विरोध करने पर ईंट-पत्थर चलाने लगे।आरोप यह भी पढ़ें- बारात पर हमला, मंदिर में हुई शादी लगाया कि बारातियों ने घर में घुस कर महिलाओं के साथ मारपीट की और एक महिला के कपड़े फाड़ दिए। गले से सोने की चेन छीन ली और घर मे...