नई दिल्ली, अप्रैल 19 -- Bihar News: बिहार के वैशाली में एक शादी का पंडाल उस समय जंग का मैदान बन गया जब बाराती और सराती पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों और से जमकर लात-घूंसे, लाठी-डंडे चले जिसमें कई लोगों के खून निकल गए। इसी दौरान दुल्हन ने जयमाला के बावजूद शादी से इनकार कर दिया। दूल्हे अपनी दुल्हनिया के बगैर वापस लौटना पड़ा। पूरी घटना के दूल्हे के कुछ दोस्त जिम्मेदार थे जो जबरन उस कमरे में घुस गए जिसमें जयमाला के बाद दुल्हन अपनी दोस्तों के साथ बैठकर बातें कर रही थी। पुलिस की हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ। खबर लिखे जाने तक किसी पक्ष ने पुलिस से शिकायत नहीं की थी। स्थानिय स्तर पर मामले को सुलझाने की कोशिश की जा रही है। यह लोमहर्षक मामला वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र के कुतुबपुर गांव का है। जिले के जंदाहा से कुतुबपुर में बारात आई थी। नाचते गा...