फतेहपुर, फरवरी 25 -- बिंदकी। कोतवाली क्षेत्र के भवानीपुर गांव के बीच खिदिरपुर के पास एक प्राइवेट बस में बाराती कानपुर से वापस अतर्रा जनपद बांदा जा रहे थे। बस के आगे चल रहे ट्रक चालक के द्वारा अचानक गाड़ी में ब्रेक मार दी। जिससे बारातियों से भरी बस ट्रक के पीछे जा टकराई। दुर्घटना होते ही बस में सवार करीब 40 बारातियों में चीख पुकार मच गई। जिसमें एक महिला अंजली गुप्ता निवासी खुरहंड थाना गिरवा बांदा घायल हो गई। हालांकि बड़ा हादसा होते होते टल गया। अन्य सवारी सकुशल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...