बदायूं, अप्रैल 19 -- बारातघर से एक साल के बच्चे को चोरी कर ले जाने वाली महिला का तीसरे दिन भी कोई पता नहीं चल सका है। पुलिस छह टीमें बनाकर दिल्ली-मेरठ हाईवे, मुरादाबाद और बिजनौर मार्गों पर सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। अब तक 800 से ज्यादा कैमरे देखे जा चुके हैं, लेकिन कोई ठोस सुराग नहीं मिला है, जिससे परिवार की चिंता बढ़ती जा रही है। मामला कस्बा इस्लामनगर के सहसवान रोड स्थित एक निजी बारातघर का है। गुरुवार रात यहां धर्मपाल की बेटी कामिनी की शादी में संभल जिले के सिरसा गांव के रहने वाले भूकन सिंह अपनी पत्नी शांति देवी और एक साल के बेटे सौरभ के साथ शामिल होने आए थे। यह भी पढ़ें- 400 सीसीटीवी खंगाले, नरैनी चौराहे तक मिली महिला की लोकेशन शांति देवी ने बताया कि बच्चे को दूध पिलाकर कमरे में सुला दिया और वह जयमाला कार्यक्रम में चली गईं। कुछ देर बा...