नोएडा, मार्च 5 -- नोएडा, संवाददाता। सेक्टर-39 थाने की पुलिस ने सेक्टर-सोसाइटी और कॉलोनियों के अंदर बने बारातघरों की रेकी कर विवाह समारोह से लोगों के बैग और पर्स चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से चोरी के 51 हजार रुपये और एक चाकू बरामद हुआ। एसीपी प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी की पहचान जिला आजमगढ़ के सुरजीत सुहागपुर के रूप में हुई। फिलहाल वह दिल्ली के संगम विहार में रहता है। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी सुरजीत पहले बाइक से घूमकर दिल्ली-एनसीआर में उन बारातघरों की रेकी करता, जहां पर शादी या कार्यक्रम होता। इसके बाद रात में भीड़ का हिस्सा बनकर लोगों के जेब से पर्स और बैग चोरी कर फरार हो जाता। वह लोगों को डराने के लिए पास में चाकू भी रखता। उसके खिलाफ अलग-अलग थानो...