बोकारो, मार्च 13 -- खेलों के प्रति युवाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से गुरुवार को चार दिवसीय नॉक आउट क्रिकेट टूर्नामेंट बाराडीह पंचायत में शुरू हुआ। बाराडीह स्थित हनुमान मंदिर के समीप खेल मैदान में आयोजित इस प्रतियोगिता की मुख्य संरक्षक पंचायत की मुखिया पुष्पा देवी हैं। इस दौरान टूर्नामेंट का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि जरीडीह थाना प्रभारी बिपिन कुमार महतो एवं स्थानीय मुखिया पुष्पा देवी ने बल्ले से शॉट लगाकर किया। इस अवसर पर खिलाड़ियों संबोधित करते थाना प्रभारी बिपिन कुमार ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास के लिए जरूरी हैं, बल्कि यह युवाओं में अनुशासन और टीम भावना भी पैदा करती हैं। मुखिया पुष्पा देवी ने बताया कि क्रिकेट मैच का समापन 15 मार्च को होगा। उद्घाटन समारोह में स्थानीय जनता और खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के लिए विभिन्न राजन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.