गया, जून 9 -- धनगांई थाना क्षेत्र के दुआरी गांव के जंगल से सुरक्षाबलों ने मंगलवार को 49 किलो प्रतिबंधित मादक पदार्थ डोडा बरामद किया। सशस्त्र सीमा बल के कंपनी कमांडर सरोज राज के नेतृत्व में सुरक्षा बलों की टीम दुआरी गांव के जंगलों में सर्च अभियान को लेकर निकली थी। इस दौरान जंगल से कई बोरा में रखें 49 किलो प्रतिबंधित मादक पदार्थ डोडा को बरामद किया गया। बाद में सुरक्षा बलों की ओर से सर्च अभियान भी चलाया गया। इस अभियान में किसी के गिरफ्तारी की खबर नहीं है। बाद में बरामद किए गए गया डोडा को आवश्यक कार्रवाई के लिए धनगांई पुलिस को दे दिया गया है। यह भी पढ़ें- बाराचट्टी से 49 किलो डोडा बरामद इस संबंध में बताते चले कि संबंधित इलाका कभी नक्सली संगठन का सेफ जोन माना जाता था। इस इलाके में नक्सलियों की तूती बोलती थी और बड़े पैमाने पर मादक पदार्थ की खेत...